कुडू: कुडू यूनियन बैंक के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर, बस चालक फरार
Kuru, Lohardaga | Apr 20, 2025 लोहरदगा जिले के एनएच-75 स्थित कुडू-रांची मुख्य मार्ग पर रविवार क़ो एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा दोपहर लगभग 2:30 बजे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, कुडू शाखा के समीप हुआ, जब ककरगढ़ निवासी अताउल्लाह अंसारी के 24 वर्षीय पुत्र वसीम अंसारी अपनी अपाची बाइक नंबर JH01BD 5520 से घर लौट रहे थे।