नगरी: सिहावा के पूर्व विधायक श्रवण मरकाम बने गोंडवाना समाज सेवा समिति धमतरी के जिलाध्यक्ष
समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास के उद्देश्य से गोंडवाना समाज सेवा समिति जिला धमतरी की महत्वपूर्ण बैठक दुगली में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार और समाज को मजबूत आधार प्रदान करने के लिए जिला कार्यकारिणी का गठन एवं विस्तार किया गया। सर्वसम्मति से समाज के सक्रिय कार्यकर्ता श्रवण मरकाम को जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।