मुरैना नगर: लोहगढ़ ऑइल मिल में बिहार के मजदूर की संदिग्ध मौत, परिजनों के आने पर होगा पोस्टमार्टम
मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र के लोहगढ रोड स्थित एक ऑइल मिल में आज बिहार राज्य के दरभंगा जिले के जगमोहड़ा गाँव का रहने वाले एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई थी।जब साथ के लोग आज जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने चैकअप के बाद मृत घोषित कर दिया।अस्पताल पुलिस चौकी ने डेडबॉडी शव गृह में रखवा दी परिजन आने के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम होगा।