खलीलाबाद: धनघटा के बिड़हल घाट पर आयुर्वेदिक दवा बेचने वाले झोलाछाप डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव का मर्चरी में P.M.
धनघटा थाना क्षेत्र के बिड़हल घाट पर आयुर्वेदिक दवा बेचने वाले झोला छाप डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार की सुबह मौत हो गई।वहीं धनघटा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खलीलाबाद जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस लाई जहां मंगलवार की दोपहर 3:30 बजे शव का हुआ पोस्टमार्टम।मृतक का नाम अशोक कुमार विश्वकर्मा पुत्र जगदीश विश्वकर्मा था जो नानदेकुआं गांव का था।