कर्वी: मजदूरी का पैसा मांगने पर मजदूर की पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत; परिजनों ने पुलिस पर सहयोग न करने का लगाया आरोप
चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के ऊंचाडीह गांव निवासी ईंट भट्ठा मजदूर अच्छेलाल उर्फ गुंडा की मारपीट में घायल होने के बाद जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मजदूरी मांगने पर हमला और पुलिस पर समय से एफआईआर दर्ज न करने का आरोप लगाया। पुलिस शव को गुरुवार सुबह9:00 बजे मोर्चरी भेज दिया है।