बहरोड़: बहरोड़ हाईवे किनारे गैराज में मिला मिस्त्री का शव, देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर हुआ खुलासा
Behror, Alwar | May 16, 2026 बहरोड़ में नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक ट्रक बॉडी गैराज में काम करने वाले मिस्त्री का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार देर शाम टीन शेड से बने कमरे में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।शनिवार को दोपहर बारह बजे डीएसपी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए।