खतौली: थाना खतौली पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मारपीट प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना खतौली पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मारपीट प्रकरण मामले में फरार चल रहे एक आरोपी अरुण को सोमवार शाम 4:00 बजे गिरफ्तार किया है,मुजफ्फरनगर पुलिस के अधिकारियों के निर्देश में जनपद में चल रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत खतौली पुलिस लगातार आरोपियों पर ताबड़तोड़ कार्यवही कर रही है