बीना: वीर सावरकर वार्ड में 60 वर्षीय वृद्ध ने की आत्महत्या, पुलिस ने आरोपी बहू को किया गिरफ्तार
Bina, Sagar | Jun 3, 2025 26 अप्रैल को 60 वर्षीय कमलेश राय निवासी वीर सावरकर वार्ड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मामले की जांच के पश्चात मृतक की बहू सृष्टि राय हाल निवासी इटारसी पर मामला दर्ज किया और आरोपी बहू को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि बहू ससुर से नया मकान खरीदने एवं चार पहिया खरीदने को लेकर दवाब बन रही थी।