बीना: बीना नगर पालिका कार्यालय का SDM ने किया निरीक्षण, अनुपस्थित मिले कई कर्मचारी
Bina, Sagar | Jun 3, 2025 बीना नगरपालिका परिषद में कर्मचारियों के समय पर नहीं पहुंचने की शिकायत लगातार एसडीएम को मिल रही थी। जिसके चलते मंगलवार करीब 11:00 बजे एसडीएम विजय डेहरिया नगरपालिका परिषद पुहंचे , अचानक पहुंचे एसडीएम को देख नगरपालिका कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने उपस्थिति रजिस्टर जप्त कर परिषद के सभी विभागों का निरक्षण कर कर्मचारियों से चर्चा की।