बीना: नगर पालिका परिषद के नए भवन निर्माण के लिए एसडीएम ने नगर पालिका अधिकारी के साथ जगह का किया निरीक्षण
Bina, Sagar | Jun 3, 2025 एसडीएम विजय डेहरिया ने नगर पालिका अधिकारी राम प्रकाश जगनेरिया के साथ एक नंबर स्कूल के पास स्थित रेन बसेरा का निरीक्षण किया। जिससे नगर पालिका के नए भवन का निर्माण कराया जा सके। आपको बता दें कि नगर पालिका के नए भवन का निर्माण किया जाना है और इसके पूर्व गांधी वार्ड स्थित शासकीय भूमि एवं कटरा मंदिर के पास स्थित कांजी हाउस जगह को देखा गया था।