बीना: बीना तहसील सभागार में जनसुनवाई का आयोजन, विभिन्न समस्याओं के साथ पहुंचे पेंशनर
Bina, Sagar | Jun 3, 2025 मंगलवार करीब 11:00 से 1:00 बजे तक जनसुनवाई का आयोजन किया गया जिसमें एसडीएम विजय डेहरिया, तहसीलदार अंबरपंथी नायब तहसीलदार हेमराज , जनपद सीईओ शंकर लाल कुरेले सहित कई विभाग के अधिकारी शामिल हुए। जनसुनवाई बड़ी संख्या में लोग निराकरण के लिए पहुंचे। वही अपनी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में पेंशनर जनसुनवाई में पहुंचे और विभिन्न समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया।