आरा: सलेमपुर बेहरा गांव के बीच शिक्षक की गोली मारकर घायल मामले में टॉप टेन अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
Arrah, Bhojpur | Oct 9, 2024 मंगलवार शाम 6:00 बजे भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि भोजपुर जिले के टॉप टेन अपराधी व 16 जुलाई को सलेमपुर बेहरा गांव के बीच शिक्षक मुमताज आलम को गोली मार कर घायल मामले में चांदी थाना क्षेत्र के जोकटा सलेमपुर गांव निवासी सुनील कुमार उर्फ निरहुआ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।