प्रतापगढ़: छोटीसादड़ी में वकील के कथित अपहरण से मची सनसनी, 10 लाख की फिरौती मांगने का आरोप
प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी कस्बे में एक वकील के कथित अपहरण, मारपीट, लूट और फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिवक्ता अभिषेक सोलंकी की शिकायत पर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार रात बालाजी मंदिर से लौटते समय बड़ीसादड़ी दरवाजे के पास एक वैन में सवार आरोपियों ने उन्हें जबरन वाहन