शाहगंज: सरपतहां क्षेत्र में गल्ला व्यापारी का शव पेड़ से लटका मिला, सनसनी
जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र के सवायन गांव में एक गल्ला व्यापारी का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय सुरेंद्र राजभर के रूप में हुई है। वह सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। करीब 8 बजे उनका शव घर से लगभग 500 मीटर दूर अमहवा तालाब के किनारे पेड़ पर रस्सी से लटका मिला।