अररिया: ताराबाड़ी के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी है
Araria, Araria | Feb 8, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के ताराबाड़ी के समीप दो बाईकों की टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में शनिवार की देर शाम 5 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में युवक का इलाज किया जा रहा है.