अररिया: कोसकीपुर में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, साइकिल सवार घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 8, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के कोसकीपुर में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में शनिवार की दोपहर 3 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल बुजुर्ग व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है.