अररिया: गैयारी गांव में घरेलू विवाद के दौरान पति-पत्नी के बीच हुई मारपीट में 3 लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 8, 2025 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के गैयारी गांव में घरेलू विवाद में पति पत्नी के बीच हुई मारपीट की घटना में 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में शनिवार को दोपहर 1 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल तीनों लोगों का इलाज किया जा रहा है.