अररिया: सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में फार्मासिस्ट और बीएससी महिला स्टाफ के बीच हुआ विवाद, बना चर्चा का विषय
Araria, Araria | Feb 8, 2025 सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार को दोपहर 2 बजे के करीब उस समय हड़कंप मच गया, जब फार्मासिस्ट स्टाफ और बीएससी महिला स्टाफ के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई. दोनों के बीच गुस्से का तात्कालिक कारण क्या था, यह स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि स्थानीय लोग भी वहां जुट गए और माहौल गरम हो गया.