अररिया: चनरर्दय में चलती बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी है
Araria, Araria | Feb 8, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के चनरर्दय में चलती बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में शनिवार की देर शाम 4 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं गंभीर रूप से घायल महिला चनरर्दय वार्ड संख्या 7 निवासी खुशबून बताई जा रही है.