अनूपपुर: माता-पिता पर लोहे की रॉड से हमला करने घुसा बदमाश गिरफ्तार
अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर रात पूर्व जिला बदर व निगरानी बदमाश प्रकाश वासिल (31) को गिरफ्तार किया। आरोपी लोहे की रॉड लेकर अपने माता-पिता के घर में घुसा, जहां दंपति ने कमरे में बंद होकर जान बचाई,पीड़ित बसंत वासिल (52) की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।