सिरसा दो घड़ी में बारिश का कहर मिट्टी में मिला कच्चा मकान मालबे में दबी पूरी गृहस्थी खुले आसमान तले परिवार
प्रशासन से मदद की गुहार।
माधौगढ जालौन। माधौगढ थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश अब गरीबों के लिए आफत बन गई है। लगातार हो रही बारिश के चलते सिरसा दो गढी में समता देवी का कच्चा मकान देखते ही देखते भरभराकर गिर गया।
बताया जा रहा है कि मकान काफी पुराना और कच्चा था। रात भर की बारिश से दीवारें गीली हो गई थीं और सुबह अचानक मकान गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार के लोग बाहर थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
मकान गिरने से घर में रखा सारा सामान - अनाज, बर्तन, कपड़े और अन्य गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया, जिससे पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हुआ है। पीड़िता समता देवी पत्नी राम प्रताप ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
फिलहाल ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाने का काम किया जा रहा ह
Jalaun, Jalaun | Sep 26, 2026