आजीवन हॉस्पिटल द्वारा मेसौढ़ा पंचायत में फ्री चिकित्सा शिविर आयोजित
शिवहर-- शिवहर जिला के मेसौढ़ा पंचायत में मिन्नी देवी के आवास पर आजीवन हॉस्पिटल शिवहर के डॉक्टरों की पुरी टीम के द्वारा स्थानीय जरूरतमंद लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर (Health Camp) का आयोजन किया गया
आजीवन हॉस्पिटल द्वारा आयोजित शिविर में ख्याति प्राप्त चिकित्सकों ने सैकड़ों मरीजों की जांच कर उनका इलाज किया और चिकित्सीय परामर्श दिया. मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी आजीवन हॉस्पिटल के डायरेक्टर पुरूषोत्तम कुमार द्वारा उपलब्ध करायी गयीं.
आजीवन हॉस्पिटल के डायरेक्टर पुरूषोत्तम कुमार ने बताया कि शिवहर का पहला एक मात्र ऐसा अस्पताल है जहां एक छत के नीचे 24×7 घंटे इमरजेंसी, ICU, NICU, OPD सहित सर्जरी की भी उत्तम व्यवस्था है जहां 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध रहतें है
साथ ही उन्होंने कहा कि आजीवन हॉस्पिटल द्वारा आयोजित शिविर में लोगों को स्वास्थ्य जांच जैसे रक्तचाप (BP), शुगर (ब्लड शुगर), हीमोग्लोबिन और सामान्य शारीरिक परीक्षण किया गया हृदय रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग और सामान्य चिकित्सा के डॉक्टरों द्वारा मुफ्त सलाह दी गई साथ ही कैंप में आने वाले मरीजों को आवश्यक दवाएं निःशुल्क दी गई एवं स्वस्थ जीवनशैली, खान-पान और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया