चित्तौड़गढ़: सैनिक स्कूल में आयोजित अंतर सदनीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में बादल हाउस ने जीती, कुम्भा और सांगा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे
सैनिक स्कूल में आयोजित अंतर सदनीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता बादल हाउस ने जीत ली. गुरुवार को संपन्न प्रतियोगिता के समापन समारोह की मुख्य अतिथि स्कूल कैंपस की प्रथम महिला मोनिका जसरोटिया एवं विशिष्ट अतिथि कार्यवाहक प्राचार्य मेजर सी श्रीकुमार थे। स्कूल के कार्यवाहक सीनियर मास्टर मंजीत सिंह एवं प्रतियोगिता के प्रभारी पी चंद्रशेखरन ने अतिथियों का स्वागत किया।