विदिशा: खामखेड़ा चौकी क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, तीन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
करारिया थाने के खामखेड़ा चौकी के अंतर्गत विदिशा बैरसिया मार्ग पर रविवार रात 9 बजे खामखेड़ा से विदिशा आ रही बाइक पर सवार तीन लोगों को अज्ञात चार पहिया वाहन में टक्कर मार दी। बाइक पर एक महिला सहित दो व्यक्ति सवार थे। हादसे में तीनों लोग घायल हुए हैं, उन्हें डायल 112 के जरिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, इन वालों में से एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।