कोलायत: हत्या के मामले में 10 हजार का इनामी आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, 5 माह की बच्ची को साथ लेकर हुआ फरार
गजनेर थाना पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद अपनी 5 माह की मासूम बच्ची को साथ लेकर फरार हो गया था और पुलिस से बचने के लिए लगातार शहर बदल रहा था।पुलिस के अनुसार आरोपी छोटू कुमार बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी बच्ची को ले गया था