फतुहा: नदी थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश
Fatwah, Patna | Apr 24, 2026 नदी थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की एक बाइक को बरामद करती हुए गिरोह के सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना गुलमहिया चक गांव का रहने वाला सोनू कुमार है। सोनू दियारा क्षेत्र से देसी बड़ा खेप लाने का काम करता है। पुलिस को सोनू ने बताया कि तीन बार में कुल 2300 लीटर पुलिस ने जब्त किया है वह सभी शराब उसी का था।