संतकबीरनगर जनपद न्यायालय में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने योग के शारीरिक और मानसिक लाभ बताए। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक ने योग मुद्राओं का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में कई अधिकारी और विधि छात्र शामिल हुए।