गाडरवारा: नगर सालीचौका में क्षेत्रीय विधायक मंत्री द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का लोकार्पण
मध्य प्रदेश नरसिंहपुर जिला गाडरवारा विधानसभा के विधायक मंत्री राव उदयप्रताप सिंह का आगमन नगर परिषद साली चौका में हुआ जहां पर उनके द्वारा*नगर सालीचौका में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का लोकार्पण किया।*साथ ही श्री हक्केलाल जी पार्षद के निवास पहुंचकर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की शनिवार को।