बरियातु: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बारियातू में 10 लाभार्थियों के बीच बकरा-बकरी का वितरण
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत शनिवार को बारियातू प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित पशु चिकित्सालय में 10 लाभुकों के बीच बकरा-बकरी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया।वितरण कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य सोनी देवी व पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.सुशीला बागे ने संयुक्त रूप से की l