बिंदकी: बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट से लखनऊ से आई पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को बरामद किया
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट से शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात करीब 1:00 बजे लखनऊ से आई पुलिस टीम ने एक नाबालिग लड़की को बरामद किया और अपने साथ लखनऊ ले गई। बताया जाता है की नाबालिक लड़की की गुमशुदगी लखनऊ शहर के थाना विभूति खंड में दर्ज है। नाबालिग लड़की कुछ दिन पहले से रेस्टोरेंट में रिसेप्शनिस्ट का काम कर रही थी।