तुरकौलिया: बेलवाराय में गुरुवार को तुरकौलिया सीओ की अध्यक्षता में एक एकड़ सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
तुरकौलिया के बेलवाराय में सीओ की अध्यक्षता में गुरुवार को एक एकड़ सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। सीओ ने बताया कि उक्त सरकारी जमीन के लिए स्थानीय लोगो के द्वारा शिकायत किया गया था। जिसके बाद भूमि को चिन्हित कर अतिक्रमणकारी से कागजात मांगा गया। कागजात नही दिए जाने पे उन्हें नोटिस देकर हटाने का निर्देश दिया। जब उनके द्वारा नही हटाया गया,तो प्रशासन हटाई।