अनूपपुर: नव निर्माणाधीन मकान में काला नाग, मचा हड़कंप; छोटे लाल यादव ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, लोगों को मिली राहत
शंकर मंदिर बस्ती रोड, वार्ड नंबर 11 सरई पिपरहरी में सुरेश प्रसाद सोनी के नव-निर्माणाधीन मकान से काला नाग सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। सूचना पर पहुंचे सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव ने सांप को सुरक्षित पकड़कर बाहर निकाला। सांप निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।