मानिकपुर: बंधक बनाकर वसूली और जान से मारने की धमकी के मामले में चित्रकूट पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
चित्रकूट की बहिलपुरवा थाना पुलिस ने वारंटी अभियुक्त सम्पत कोल उर्फ शिवसम्पत को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बंधक बनाने, जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर हुई जिसका प्रेसनोट सोमवार शाम5 बजे जारी कर, कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।