लोहरदगा: प्रधान जिला न्यायाधीश ने किया मंडलकारा का निरीक्षण, सुनीं बंदियों की समस्याएं
झालसा, रांची के निर्देशानुसार गुरुवार दोपहर लगभग 1:30 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष राजकमल मिश्रा ने लोहरदगा मंडल कारा का निरीक्षण किया। उनके साथ सीजेएम केके मिश्रा, डालसा सचिव राजेश कुमार, LADCS के मुख्य प्रभारी नसीम अंसारी तथा डिप्टी चीफ नारायण साहू भी उपस्थित थे।