गुमला: तीसरी पत्नी की गुहार: निसंतान पति कर रहा चौथी शादी की तैयारी, प्रताड़ना और कोर्ट की अवमानना का आरोप
Gumla, Gumla | Apr 6, 2026 बसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंथा की रहने वाली रंथी देवी ने अपने पति सुरेश साहु और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना, दहेज उत्पीड़न और न्यायालय की अवमानना का आरोप लगाते हुए गुमला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि उसका पति पहले ही तीन शादियां कर चुका है और अब 20 अप्रैल को चौथी शादी की तैयारी कर रहा है। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।