अंबिकापुर: सरगुजा जिले के कर्रा के उप स्वास्थ्य केंद्र में दोपहर 12 बजे लटका मिला ताला, ग्रामीणों में नाराजगी
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 4 जुलाई 2026 दिन शनिवार को दोपहर 12:00 बजे सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्रा के उप स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे ताला बंद मिलने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्वास्थ्य केंद्र बंद होने पर लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर सवाल उठाए हैं।