गया टाउन सीडी ब्लॉक: मारपीट का वायरल वीडियो मामले में संस्कृत विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ शिवजी पांडेय को एमयू प्रशासन ने किया निलंबित
गया कॉलेज के संस्कृत विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ शिवजी पांडेय को मगध विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।संस्कृत विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ संगीता आर्या के साथ कथित अभद्र व्यवहार और अमर्यादित आचरण के आरोपों की जांच के बाद की गई है।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।