कप्तानगंज: कुशीनगर में कांग्रेस के नए जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन, कार्यकर्ताओं में दिखा नया जोश और संगठन को मजबूत करने का संकल्प
कुशीनगर में कांग्रेस पार्टी ने अपने नए जिला कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया है। यह उद्घाटन समारोह पडरौना के बलूचहां रोड स्थित चिराग मैरिज हॉल के पास हुआ, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। कार्यालय का उद्घाटन किया गया ओडिशा कांग्रेस प्रभारी और पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने संगठन को मजबूत करनें के लिए पदाधिकारियों प्रोत्साहित किया।