धनवार: कुशवाहा समाज की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
धनवार प्रखंड क्षेत्र में जमीन से जुड़े विवादों और कब्जे के आरोपों को लेकर शुक्रवार को उत्तरी डोरंडा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय चटनियाबर परिसर में कुशवाहा समाज धनवार इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।