पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसण्डा मुण्डासाई निवासी संजय मालुवा (35) के लापता होने का मामला सामने आया है। उसकी पत्नी सुनीता मालुवा ने थाना में आवेदन देकर पति की खोजबीन की मांग की है।दिए गए आवेदन में सुनीता मालुवा ने बताया है कि 24 मार्च को शाम करीब 5:00 बजे संजय मालुवा कन्याकुमारी से चाईबासा के लिए सिकुर सोय के आ रहा था।