उचकागांव: उचकागांव में शिक्षक हत्या मामले में पूर्व मंत्री व एमएलसी ने अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की
उचकागांव के झीरवां पंचायत अंतर्गत श्यामपुर गांव में शिक्षक अरविंद यादव की गोली मारकर हत्या के बाद अगले दिन स्वजन को सांत्वना देने के लिए पहुंचने वाले जनप्रतिनिधियों से लेकर शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। इस दौरान शनिवार के दोपहर 3 बजे के करीब मृतक के घर पर पहुंच कर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह और जदयू एमएलसी विरेन्द्र नारायण यादव पहुँचे।