अमदाबाद: अमदाबाद पुलिस ने कौवा मोड़ और बथना गांव के फरार अभियुक्त के घर पर इश्तिहार चिपकाए, आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया
अमदाबाद थाना क्षेत्र के कौवा मोड़ एवं बथना गांव के फरार अभियुक्त के घर पर अमदाबाद पुलिस ने इश्तिहार चिपकाए हैं। एस आई नन्हे कुमार दुबे ने बताया कि हत्या के फरार आरोपी के तिजामुल के घर पर ढोल बाजे के साथ इश्तिहार चिपकाए गए हैं। वहीं एस आई रुद्रदेव ठाकुर ने बताया कि शंकर यादव के घर पर ढोल बाजे के साथ इश्तिहार चिपकाई गई। आत्मसमर्पण का निर्देश दिए गए हैं।