खिरकिया: उपार्जन केंद्रों पर प्रशासन अलर्ट, किसानों को तुलाई, छाया-पानी तक की व्यवस्थाओं में मिल रही राहत
आज 9 मई शाम 5 बजे खिरकिया एसडीएम शिवांगी बघेल, टिमरनी एसडीएम संजीव नागू तथा हंडिया तहसीलदार वीरेन्द्र उइके सहित अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के उपार्जन केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गेहूं तुलाई की स्थिति, हम्मालों की उपलब्धता तथा खरीदी कार्य की गति की समीक्षा की।