प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा डौंडीलोहारा मंडल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष डॉ. मोना टुवानी शामिल हुईं।