सिरसागंज: नगर में आगरा-इटावा रोड पर 11 हजार की हाईटेंशन लाइन से टकराकर राष्ट्रीय पक्षी मोर की हुई मौत, वन विभाग ने संभाला मामला
फिरोजाबाद के सिरसागंज नगर में आगरा रोड स्थित वंदना गार्डन के सामने शुक्रवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। 11 हजार की हाईटेंशन विद्युत लाइन से टकराने के कारण राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर समाजसेवी डॉ. गुरुदत्त सिंह मौके पर पहुंचे और तत्काल वन विभाग को अवगत कराया।