गुना नगर: मालपुर रोड पर कैंट पुलिस ने नशीले एविल इंजेक्शन के साथ दो सप्लायरों को किया गिरफ्तार
गुना कैंट थाना पुलिस ने बीती रात मालपुर रोड मरघटशाला के पास प्रतिबंधित नशीले एविल इंजेक्शन के 240 नग के साथ सप्लायर सचिन राठौर भार्गव कॉलोनी, विशाल ओझा सुदामा कॉलोनी को पकड़ा है। 23 मई को थाना प्रभारी ने कहा, दोनों के पास 10 कार्टून बॉक्स में नशीले इंजेक्शन मिले पूछताछ में श्रीराम कॉलोनी धाकड़ मेडिकल स्टोर के हरिमोहन धाकड़ से खरीदना बताया, केस दर्ज किया है।