गोरखपुर: राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर डेंगू को लेकर सीएमओ गोरखपुर ने दी जानकारी
आज राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जा रहा है उसी के दृष्टिगत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशुतोष कुमार दुबे ने लोगों से अपील किया कि, अपने चारों तरफ स्वच्छता रखें, पानी एकत्र न होने दे, प्रत्येक रविवार मच्छर पर वार जो नारा है उस दिन को चिन्हित कर लें, कहीं पर गंदगी ना होने दें ,कुलर को हमेशा साफ करते रहे अगर किसी को तेज बुखार आता है तो स्वयं से इलाज न करें।