गोरखपुर: थाना राजघाट अंतर्गत अमरुतानी में आबकारी विभाग की टीम ने की छापेमारी, 25 लीटर अवैध कच्ची शराब हुई बरामद
जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के निर्देश पर आज लोकसभा चुनाव में आय व व्यय पर्यवेक्षक के नेतृत्व में आबकारी विभाग थाना राजघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने अमरूतानी में छापेमारी कर 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बारामती है। 3100 किलोग्राम लहान भी नष्ट किया गया है, दर्जनों भठ्ठीयां भी तोड़ी गई है। सुसंगत धाराओं में दो अभियोग भी पंजीकृत किए गए हैं