गोरखपुर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में शहरी स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ नर्स व फार्मासिस्ट की हुई समीक्षा बैठक
शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत स्टॉफ नर्स और फार्मासिस्ट के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के प्रेरणा श्री सभागार में टीसीआई समीक्षा बैठक की गयी । बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसीएमओ आरसीएच डॉ एके चौधरी ने निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर रिकॉर्ड और डेटा दुरुस्त रखा जाए, साथ ही परिवार नियोजन सेवाओं को भी मजबूत करें।