गोरखपुर: जिले में पासपोर्ट इंक्वायरी के नाम पर धन उगाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर डीआईजी ने लिया सख्त एक्शन
डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पासपोर्ट इंक्वारी के नाम पर धनउगाही करने वाले पुलिसकर्मियों की जांच कराई गई। कई पुलिसकर्मियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की गई है। शिकायत मिल रही थी कि पासपोर्ट इंक्वारी के नाम पर खुलेआम पुलिसकर्मी पैसे की मांग करते हैं, ऐसे पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।